बिहार के किशनगंज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां 18 महीनों बाद सऊदी अरब से अपने वतन लौटा युवक का सड़क किनारे शव बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार, मृतक शख्स की पहचान भागपुनास गांव निवासी एहसान रजा के रुप में हुई है। शुरुआत में आरोपियों ने इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस गहन तफ्तीश से चौंकाने वाले खुलासे हुए है। शव के घाव एक्सीडेंट जैसे नहीं लग रहे थे।



शक होने पर जब पुलिस ने एहसान की पत्नी, शमरीन ताज को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल टेस्ट कराया, तो होश उड़ाने वाला खुलासा हुआ। शमरीन दो महीने की गर्भवती पाई गई, जबकि उसका पति पिछले 18 महीनों से विदेश में था। इसी एक सुराग ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।



पुलिस की पूछताछ में शमरीन ने कबूला कि उसका अपने चचेरे भाई सिराज अंजुम के साथ निकाह से पहले ही प्रेम प्रसंग था। पति के विदेश जाने पर दोनों फिर करीब आ गए। जब शमरीन को पता चला कि एहसान वापस लौट रहा है, तो उसे अपने अवैध संबंधों और गर्भवती के उजागर होने का डर सताने लगा। बदनामी से बचने के लिए दोनों ने एहसान को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

















Be First to Comment