Press "Enter" to skip to content

अब केके पाठक को मिली बेहद अहम जिम्मेदारी

बिहार के चर्चित और तेज़तर्रार IAS अफसर केशव कुमार पाठक (केके पाठक) को केंद्र सरकार ने नई और बेहद अहम जिम्मेदारी दी है. 1990 बैच के इस अधिकारी को अब दिल्ली में कैबिनेट सचिवालय का अपर सचिव बनाया गया है.

यह वही पद है जिसे हाल ही में संयुक्त सचिव से अपग्रेड करके अपर सचिव स्तर का दर्जा दिया गया है. इस तरह पाठक अब सीधे बिहार राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष पद से देश की केंद्रीय नौकरशाही में एक निर्णायक भूमिका में पहुंच गए हैं.

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले केके पाठक ने बिहार की प्रशासनिक मशीनरी में एक अलग ही मुकाम बनाया है. उनके काम करने का तरीका जितना सख्त है, उतनी ही साफ है उनकी छवि. वे किसी भी विभाग में हों, लापरवाही और भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते.

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद पाठक को शिक्षा विभाग से हटाकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भेजा गया, जहां उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष की भूमिका संभाली. कार्यशैली वही रही—सख्ती, अनुशासन और जीरो टॉलरेंस.

इसी दौरान उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की इच्छा जताई थी. अब केंद्र सरकार ने उनके आवेदन को मंजूरी दे दी है और उन्हें कैबिनेट सचिवालय भेज दिया गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *