Press "Enter" to skip to content

मौसम में बदलाव के नहीं है आसार

प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण मौसम शुष्क होने के साथ ही कई जिलों का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सतही हवा की गति 10-20 किमी प्रतिघंटा व कुछ स्थानों पर झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

पांच दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेश का मौसम सामान्य बने रहने के आसार है।

राजधानी व आसपास इलाकों में सुबह के समय तेज हवा चलने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। दोपहर में सूर्य के तल्ख तेवर और हवा की गति में वृद्धि होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक लू जैसी स्थिति बनी रही।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *