30 मार्च 2025, रविवार से इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर स्वर होकर आने वाली है, जोकि संसार के लिए शुभ संकेत है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा होने पर जातकों के जीवन में धन की वृद्धि होगी और देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन इंद्र योग और रेवती नक्षत्र भी रहेगा।

इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष फायदेमंद रहने वाली है। इन जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने जा रही है। पहले से किया हुआ निवेश वर्तमान स्थिति को सुधारने में मदद करेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।



Be First to Comment