Press "Enter" to skip to content

बिहार-झारखंड वालों के लिए आ गई खुशखबरी, इन दो शहरों के बीच चलेगी वंदे भारत; क्या होगी टाइमिंग?

देश में एक के बाद एक विभिन्न रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। कई नए रूट्स पर हाल ही में ट्रेन को लॉन्च किया गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल जैसे राज्यों को पहली बार वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। वहीं, कई अन्य शहरों के बीच भी वंदे भारत चलाई जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होगी। इससे लाखों लोगों को फायदा मिलने की संभावना है।

Vande Bharat: बिहार-झारखंड वालों के लिए आ गई खुशखबरी, इन दो शहरों के बीच चलेगी वंदे भारत; क्या होगी टाइमिंग?

वंदे भारत के जरिए न सिर्फ यात्री के समय में बचत होती है, बल्कि उन्हें कम पैसे में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं। रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत जल्द की जा सकती है। इससे एक शहर से दूसरे शहर जाने वालों का दो घंटे का समय बच सकता है। अभी की बात करें तो जनशताब्दी एक्सप्रेस बोकारो, मुरी, हजारीबाग होते हुए रांची पहुंचती है। लेकिन वंदे भारत ट्रेन पटना से रांची वाया हजारीबाग टाउन, टाटीसिलवाई, बरकाकाना, कोडरमा, गया और जहानाबाद चल सकती है। वंदे भारत के जरिए रांची से पटना यात्री सिर्फ छह घंटे में पहुंच सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वंदे भारत ट्रेन के लिए दो टाइमटेबल प्रस्तावित किए गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी पर भी आधिकारिक मुहर नहीं लग सकी है। यह ट्रेन पटना से सुबह 6.35 पर शुरू होकर हतिया 1.20 पर पहुंच सकती है। वहीं, हतिया से वापस ट्रेन दोपहर दो बजे शुरू होकर ट्रेन के पटना रात 8.25 पर पहुंचने की संभावना है। हालांकि, अभी टाइमटेबल को लेकर फाइनल पुष्टि नहीं की गई है। ट्रेन की मेंटेनेंस पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

वहीं, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अप्रैल को केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया है। यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चल रही है और केरल के 11 जिलों को कवर कर रही। कासरगोड – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस कासरगोड और तिरुवनंतपुरम के बीच चलेगी और कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, शोरानूर जंक्शन, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में रुकेगी। इससे पहले पीएम मोदी ने राजस्थान के अजमेर जंक्शन से दिल्ली के बीच वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी। वहीं, भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के बीच भी वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया जा चुका है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from RANCHIMore posts in RANCHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *