Press "Enter" to skip to content

आग और सूर्य का रंग भगवा: बीजेपी नेता बचौल बोले- बिहार में रिलीज नहीं होने देंगे ‘पठान’

पटना:  पठान फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’  को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में वि’वाद शुरू हो गया है। इस बीच अब बिहार भाजपा के फायर ब्रांड नेता हरी भूषण ठाकुर बचौल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, यह सनातन संस्कृति को कमजोर करने को लेकर बॉलीवुड के तरफ से यह घृ’णित प्रयास किया जा रहा है। ‘भगवा रंग’ भारतीय सनातन संस्कृति  का एक पहचान है।

UP Election Results: 'Does anyone take notice of Rahul Gandhi', BJP MLA  slams Congress leader, know who is a fugitive : UP Election Results : 'क्या  राहुल गांधी को कोई नोटिस लेता

हरी भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि, भगवान भास्कर का उदय भगवा रूप में होता है, अग्नि का रूप है भगवा।  भगवा का मतलब त्याग होता है। भगवा का अर्थ तप होता है। लेकिन, आज इसको एक फिल्म ‘पठान’ में ‘बेशरम रंग’ कहा गया है इतना ही नहीं इस गाने में इस रंग में अश्लि’लता के रूप में दिखया गया है। इसलिए हमलोग इसका विरो’ध करते हैं। इसके साथ ही हम पूरे देश से बायकॉट करने कि मांग करते हैं। इसके साथ ही हमलोग बिहार सरकार से भी इस पर रोक की मांग करते हैं।

इसके आलावा उन्होंने कहा कि, बिहार में जहां भी यह फिल्म लगाई जाएगी वहां भाजपा के तरफ से उसका विरो’ध किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सिनेमाघर ,में जाकर भाजपा के नेता और कार्यकता इस फिल्म को नहीं लगाने की  अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि, यह खान गैं’ग का दोहरा चरित्र है। अभी लोगों को मुर्ख बनाने के लिए ये खान कुछ भी दिन पहले वैष्णो देवी भी गया था। लेकिन, इस बहकाबे में नहीं आने का है। इस खान गैंग का पूरजोर तरीका से विरोध करना है।

वहीं, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के तरफ से इस फिल्म के बचाव को लेकर दिए गए बयान पर भी अपनी बात रखते हुए ठाकुर ने कहा कि,वह आयु के साथ मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। यह भी सेकुलर बनने के कारण में ऐसा बयान दे रहे हैं। इन लोगों का तार दाउद से जुड़ा हुआ है। इसलिए ऐसा बयान देते रहते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

गौरतलब हो कि, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ पर वि’वाद हो रहा है। इस गाने में दीपिका का सेंसुअल अवतार और उनकी पहनी भगवा रंग की बिकिनी पर बवाल है। राजनीतिक नेताओं से लेकर हिंदू संगठन तक सभी इस गाने का विरोध कर रहे हैं। सभी का कहना है कि भगवा रंग आस्था का प्रतीक है इसलिए इस तरह के कपड़े पहनकर ‘बेशर्म रंग’ पर डांस करना कबूल नहीं किया जाएगा।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BOLLYWOODMore posts in BOLLYWOOD »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *