Press "Enter" to skip to content

पटना : राजधानी में बाल फिल्मोत्सव शनिवार से

पटना : सूबे की राजधानी पटना में 13 नंवबर से बाल दिवस के अवसर पर बाल फिल्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन कला संस्कृति विभाग कर रहा है।

इस मौके पर दो दिवसीय बाल फिल्मोत्सव का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और कला संस्कृति मंत्री डॉ आलोक रंजन करेंगे। 13 और 14 नवंबर को बाल फिल्मोत्सव का आयोजन होगा।

इस मौके पर फिल्म हामिद के निर्देशक एजाज खान और सुपर-30 फिल्म के बाल कलाकार भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

फिल्मोत्सव में बिहार बाल भवन किलकारी के बच्चों के द्वारा बनाये गये वित्तचित्र का भी प्रदर्शन किया जाएगा। चार बालगृह आशा किरण, अपना घर, सर्वोदय बाल गिरी और निकेत बाल गिरी में आवासीय बच्चों के लिए विशेष वित्तचित्र का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इस मौके पर बाल मैराथन के धावक बुधिया के जीवन पर आधारित फिल्म दुरंतो का प्रदर्शन बच्चों के लिए विशेष रुप से प्रदर्शित किया जाएगा। इससे बच्चे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो सकेंगे।

इस मौके पर सूबे की कला संस्कृति विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान दो दिनों में छह फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के बाल फिल्मोत्सव के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। महोत्सव का थीम ‘आंखों में सपने, मुट्ठी में आसमान’ होगा।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BOLLYWOODMore posts in BOLLYWOOD »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *