Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : पोटैशियम, जिंक, विटामिन बी और ई वाला सिंघाड़ा फल आया बाजार में, स्वाद ले रहे जिलेवासी

ओमप्रकाश दीपक
मुजफ्फरपुर। सिंघाड़ा फल का स्वाद अभी जिलेवासी ले रहे है। गर्मी के मौसम में राहत देने वाला सिंघाड़ा फल शहर के विभिन्न बाजार में इन दिनों पट गया है। जनवरी माह तक लोग इसका स्वाद ले सकेंगे।

बाजार में सिंघाड़ा 60 से 70 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रही है। गर्मी के मौसम में शरीर को राहत देने वाला फल कहा जाता है। अभी फल निकलना शुरू हुआ है। चिकित्सकों का मानना है कि सिंघाड़े में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम, जिंक, विटामिन बी और ई पाया जाता है। इसके रंग हरा एवं लाल होता है। अभी बाजार में लाल रंग वाले सिंघाड़ा बिक रहा है।

जिले के विभिन्न जलजमाव वाले क्षेत्रों में सिंघाड़ा फल की खेती है। सितम्बर माह के अंत से फल निकलना शुरू हो जाता है। जनवरी माह तक इसकी बिक्री होती है। अभी सिंघाड़ा की आवक मुशहरी प्रखंड के रोहूआ से है। यहां से फल व्यापारी माल लाते है। इसके बाद विभिन्न बाजारों में फल बेचते है। अभी फल खिचा रहने से मांग में उफान रहता है। दशहरा पर्व में इसकी मांग अच्छी रही। इसके बाठ छठ पर्व में मांग अधिक होगी।

शहर के सरैयागंज, कम्पनीबाग, अखाड़ाघाट, कचहरी रोड, जीरोमाईल, बैरिया, भगवानपुर, जेल चौक आदि जगहों पर फल की बिक्री हो रही है। फल व्यापारी चिंता देवी बतायी है कि अभी फल में मिठास और स्वादिष्ट होने के कारण लोगों की पसंद बनी हुई है।

दशहरा पर्व रहने से लगभग 50 किलो माल की खपत हो जाती है। पर्व रहने पर मांग आठ से दस गुणा अधिक हो जाता है। चिंता देवी ने बताया कि मुशहरी के रोहूआ में पौधे से अभी फल निकल रहा है। किसान मांग के अनुरूप फल को तोड़कर बिक्री करते है। इसके बाद सिकंदरपुर मन से फल निकलना शुरू होगा। अभी फल खिचा रहने से सात से दस दिनों तक सुरक्षित रहता है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *