Press "Enter" to skip to content

ताला तोड़कर घर में हुए दाखिल और समेट लिया 10 लाख के गहने

गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और तीन कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के लॉक तोड़कर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि वे अपनी बेटी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ नवादा जिले के नजरडीह गांव गए हुए थे घर बंद था. शनिवार को जब उनके दोनों बेटे गांव पहुंचे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला देखकर हैरान रह गए.

परिवार के लोगों ने जब घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि सभी कमरों का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे. पीड़ित के अनुसार चोरों ने खासकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया. यहां तक कि बच्चों के गुल्लक भी नहीं छोड़े गए.

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार डुमरी चट्टी पंचायत के रघुनाथपुर गांव में पहली बार इस तरह की चोरी की घटना हुई है. घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल है. कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि चोरी की वारदात में गांव के ही कुछ लोगों की संलिप्तता हो सकती है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *