Press "Enter" to skip to content

नामी ब्रांड के नाम पर खपाया जा रहा था नकली तेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली हेयर ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

पहाड़पुर इलाके में सुधा डेयरी के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली तेल, नामी कंपनियों के रैपर और पैकिंग मशीनें बरामद की हैं.

जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री में अवैध रूप से नामी ब्रांडों के मिलते-जुलते नाम और पैकिंग का उपयोग कर नकली तेल तैयार किया जा रहा था. इसे आकर्षक पैकिंग के जरिए स्थानीय बाजारों में असली बताकर बेचा जा रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने न केवल तैयार माल जब्त किया, बल्कि भारी मात्रा में खाली बोतलें और कच्चा माल भी बरामद किया है.

पुलिस की भनक लगते ही फैक्ट्री संचालक और वहां काम करने वाले कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे. पुलिस ने फिलहाल पूरी फैक्ट्री को सील कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब्त सामानों की सूची तैयार की जा रही है और फरार संचालकों की पहचान कर ली गई है.

कांटी थाना पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हैं, इसकी गहराई से जांच की जा रही है. फरार संचालकों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *