गया: डुमरिया-छकरबंधा थाना पुलिस ने अवैध अफीम की खेती से जुड़े एनडीपीएस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस और एसटीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपित अवैध अफीम की खेती कर रहे थे.


गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में एसटीएफ और छकरबंधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना कांड संख्या 3/26 एनडीपीएस एक्ट के नामजद अभियुक्त बालेश्वर सिंह एवं रामसुंदर सिंह भोक्ता को थाना क्षेत्र के कोंकणा गांव से दबोच लिया.



थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.



















Be First to Comment