बोधगया थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां जीप ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और पुल से टकराने के बाद गाड़ी नीचे गिर गई.

एक घायल बच्ची ने बताया कि वे सभी बच्चियां खरीदारी के लिए बोधगया मॉल गए थे. वही से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ. इस हादसे में 9 बच्चियां समेत एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. साथ ही ड्राइवर की मौत हो गई है.


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया. साथ ही घायल युवक का इलाज गया के एक निजी अस्पताल में जारी है.



लोगों ने बताया कि गाड़ी अचानक चलते-चलते नियंत्रण खो बैठी और पुल से टकरा कर नीचे गिर गई. घटना के बाद हम लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.


वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद कुछ बच्चियों की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है.


















Be First to Comment