Press "Enter" to skip to content

अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला

बिहार के गयाजी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया.

सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के कर्मा रोड पर हुई इस हिंसक झड़प में पुलिस और भीड़ के बीच जमकर टकराव हुआ. माफियाओं के इशारे पर उग्र हुई भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाते हुए पथराव शुरू कर दिया.

जवाब में पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए कड़ा रुख अपनाते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा. घटना की शुरुआत तब हुई जब पुलिस को कर्मा रोड पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों के गुजरने की गुप्त सूचना मिली.

जैसे ही टीम ने मौके पर पहुंचकर एक बालू लदे ट्रैक्टर को रोका, चालक ने चालकी दिखाते हुए सड़क पर ही बालू अनलोड कर दिया. इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों और माफिया के गुर्गों ने पुलिस को घेर लिया.

भीड़ का तर्क था कि जब ट्रैक्टर खाली है, तो पुलिस उसे जब्त क्यों कर रही है. यह बहस चंद मिनटों में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई और चारों तरफ से ईंट-पत्थर बरसने लगे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *