अकोढ़ीगोला दरिहट थाना क्षेत्र के डेहरी-बिक्रमगंज पथ पर अशोक कुमार जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिहट के पास ऑटो व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल युवक को पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल डेहरी भेजा गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार कछवा थाना क्षेत्र के भड़कुडिंया गांव निवासी कौशल साह का 22 वर्षीय बेटा प्रीतम कुमार व अरवल जिला अंतर्गत कलेर थाना क्षेत्र के अगनौर गांव निवासी स्व. लाल बहादुर साह का बेटा सोनू कुमार रिश्ते में ममेरे- -फुफेरे भाई हैं.



वे एक ही बाइक पर सवार होकर नासरीगंज से बेरकप गांव में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे. वो लोग जैसे ही एके जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचे दुर्घटना का शिकार हो गये.



इसमें भड़कुड़ियां गांव के युवक की मौत हो गयी और अरवल का सोनू घायल हो गया. जबकि ऑटो में सवार इंद्रपुरी थाना क्षेत्र पतपुरा गांव निवासी ददन शर्मा भी घायल हो गये.

















Be First to Comment