गयाजी शहर में गेवालबिगहा मोड़ के पास रामपुर थाने की पुलिस गश्ती टीम पर हमला किया गया. यह हमला वार्ड पार्षद और उसके साथियों ने किया. इस दौरान हमलावरों ने पुलिस गश्ती टीम का नेतृत्व कर रहे एएसआई-जमादार विक्रम पासवान का हाथ तोड़ दिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी.

हमलावरों ने जमादार के साथ तैनात दो जवान और पुलिस जीप के ड्राइवर के साथ धक्का-मुक्की की और मौके से भाग निकले. घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष शमीम अहमद सहित डायल 112 की पुलिस टीम सहित अन्य थानों की पुलिस गश्ती गाड़ी वहां पहुंची.

हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस टीम ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया.



इस हमले से गंभीर से चोटिल हुए जमादार विक्रम पासवान को मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिसीन विभाग के आईसीयू वार्ड में रखा है. इलाज के बाद उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.



रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस गश्ती टीम में शामिल जमादार विक्रम पासवान पर हमला करने वाले की पहचान कर ली गई है. हमलावरों में मुख्य आरोपी की पहचान सिविल लाइंस थाना इलाके के नादरागंज मोहल्ले के रहने वाले कलाम कुरैशी के रूप में किया गया है. इसके अलावा भी दुकानदार सहित 10 लोग शामिल थे.

















Be First to Comment