Press "Enter" to skip to content

लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों ने रेलवे के एक लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी. ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक का शव सड़क किनारे मिला, जबकि पास में उनकी बाइक भी पड़ी थी. शुरुआती आशंका है कि लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

मृतक की पहचान गुनाई बहसी गांव निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है, जो राजेंद्र कॉपर के पुत्र थे. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह समस्तीपुर स्टेशन से ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बसहीभिंडी गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.

रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी. सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव और बाइक देखी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पहले इसे सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन जब लोगों ने शव की जांच की, तो पेट और पीठ में गोली के निशान मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई.

घटना की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल परिवार के लोग भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *