बिहार के सीवान जिले में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई बसंतपुर थाना क्षेत्र में सीवान-पटना हाईवे पर लाहेजी गांव के पास हुई।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंतरराज्यीय लुटेरे रोहित कुमार शर्मा (25 वर्ष) और रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु (19 वर्ष) के रूप में हुई है।



पुलिस कप्तान (SP) पूरन कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि दो हथियारबंद अपराधी मोटरसाइकिल से सीवान से पटना की ओर भाग रहे हैं। सूचना के आधार पर बसंतपुर पुलिस ने लाहेजी गांव के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।



पुलिस को देख अपराधियों ने भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उनका पीछा किया, तो लुटेरों ने उन पर चार राउंड फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर गए।



















Be First to Comment