Press "Enter" to skip to content

एडमिट कार्ड पर चपरासी पद पर भर्ती में अभ्यर्थी की जगह छपी कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद हैरानीजनक मामला सामने आया है। यहां सिविल कोर्ट में चपरासी पद के लिए जारी हुए एक एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह कुत्ते की तस्वीर छपी हुई है।

सासाराम के रहने वाले रितेश कुमार ने साल 2022 में बिहार सिविल कोर्ट में चपरासी के पद के लिए आवेदन किया था। सिविल कोर्ट के चपरासी पद की लिखित परीक्षा आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली है। चार साल के लंबे इंतजार के बाद जब परीक्षा देने का समय आया और प्रवेश पत्र जारी हुआ, तो उसे देखकर अभ्यर्थी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

एडमिट कार्ड पर नाम, पिता का नाम और पता तो बिल्कुल सही था, लेकिन जहां अभ्यर्थी की फोटो होनी चाहिए थी, वहां एक कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी। रितेश ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इस तकनीकी चूक ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर ऑनलाइन वेरिफिकेशन और डेटा फीडिंग के दौरान इतनी बड़ी गलती कैसे संभव है।

पीड़ित अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड और संबंधित विभाग को ईमेल और लिखित आवेदन के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि परीक्षा की तिथि से पहले उनके फोटो में सुधार कर नया एडमिट कार्ड जारी किया जाए, ताकि उनकी वर्षों की मेहनत बर्बाद न हो।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *