बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में एक विवादास्पद प्रेम कहानी ने सामाजिक और कानूनी हलचल पैदा कर दी है। इलाके के एक प्राइवेट स्कूल के 60 वर्षीय संचालक राकेश साह और उसी स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन के बीच उपजे प्रेम संबंधों ने अब गंभीर कानूनी मोड़ ले लिया है।

दोनों ने धर्म और उम्र के फासले को मिटाते हुए घर छोड़ा और नेपाल के जनकपुर में विवाह कर लिया, जिसके बाद शाइस्ता के परिजनों ने अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का गंभीर आरोप लगाया है।



राकेश साह, जो चार बच्चों के पिता हैं, और शिक्षिका शाइस्ता परवीन, जो स्वयं शादीशुदा हैं, स्कूल के संचालन के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। 18 फरवरी को जब दोनों अचानक अपने घरों से गायब हुए, तो परिजनों में हड़कंप मच गया।



मामले का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर उनकी नेपाल में हुई शादी की तस्वीरें और एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में शाइस्ता ने अपनी मर्जी से शादी करने और खुश होने का दावा किया है।




















Be First to Comment