बिहार के गोपालगंज जिले में एक बेहद शर्मनाक और क्रूर घटना सामने आई है। यहां एक सनकी बेटे ने पैसों की खातिर अपनी 50 वर्षीय मां की निर्मम हत्या कर दी। इस दिल को झकझोर देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बीन टोली गांव की है। मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय सुमित्रा देवी के रुप में हुई है। आरोपी बेटे की पहचान रामभरोसे के रुप में हुई है। मृतका सुमित्रा देवी के बड़े बेटे रामभरोसे रावत ने अपनी मां से 100 रुपये मांगे।



मां ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए फिलहाल पैसे देने में असमर्थता जताई। मां के पैसे देने से इंकार करने पर बेटा आक्रोश में आ गया। गुस्से में आकर बेटे ने क्रूरता की हदें पार कर दी। रामभरोसे ने पहले अपनी मां को बेरहमी से पीटा।



इसके बाद आक्रोश में आकर उसने धारदार हथियार से सुमित्रा देवी पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।
















Be First to Comment