बिहार सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने के लिए बड़े प्रशासनिक और शैक्षणिक फैसलों की घोषणा की है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।

वर्ष के अंत तक सभी प्रखंडों में इन अधिकारियों की तैनाती पूरी कर ली जाएगी, जिससे योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन ग्रामीण स्तर तक सशक्त हो सके।



1076 पदों पर होगी नियुक्ति
विभाग में कुल 1076 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) को भेजी जा चुकी है।



प्रमुख पदों का विवरण इस प्रकार है:
जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी – 6
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी – 487
निम्नवर्गीय लिपिक (मुख्यालय/निदेशालय) – 8
निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय संवर्ग) – 14
निम्नवर्गीय लिपिक (समाहरणालय संवर्ग) – 524
छात्रावास प्रबंधक – 37












Be First to Comment