मालीघाट अमन चिल्ड्रेन स्कूल में सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा शिक्षिका सह समाजसेवी स्वर्गीय किरण बाला की पांचवी पुण्यतिथि पर पुरखा पुरनिया संवाद संस्कृतिकर्मी बैजू कुमार के अध्यक्षता में किया गया। बैजू कुमार ने बताया कि पुरखा पुरनिया संवाद का मुख्य उद्देश्य पूर्वजों को सम्मान देना हैं।

सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के मुख्य संरक्षक सामाजिक चिंतक एवं सुपुत्र सेवादार अविनाश कुमार ने बताया कि किरण बाला पुरे जीवन काल में शिक्षा को महत्व देते हुए आर्थिक रूप से गरीब कमजोर परिवार को शिक्षित बनाने के लिए हमेशा सहयोग देती थी। संस्थान के संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने ए ही माटी के किरण बाला समाजसेविका के मिलल सेहरा गीत के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित की।



इस अवसर पर शिवांश कुमार, शिवांगी, आयुषी कुमारी, लावण्या बूटी, दिव्यांश कुमार, अनन्या कुमारी, अथर्व गौतम, दिव्यम कुमार, मानस मंथन, वंदना कुमारी, संजय कुमार, अरबिंद कुमार, मनीषा कुमारी, काजल कुमारी सिन्हा, रंजना कुमारी, अमित कुमार, सुबोध श्रीवास्तव, कमिनी देवी, मधुबाला, पूर्णिमा कुमारी, मंटू कुमार, कांता देवी, भोला साह, राजा पासवान, शिव कुमार, अनिल कुमार ठाकुर, केशव राय,रामायण शाह उपस्थित थे।



धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने दिया और बताया कि संस्थान में पुरखा पुरनिया संवाद सह सम्मान कार्यक्रम का नियमित आयोजन होता रहता है जिसके द्वारा हम गांव समाज के नायक नायिकाओं को याद कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हैं।


















Be First to Comment