बिहार की पटना सिटी में बेखौफ अपराधियों ने स्कॉर्पियो सवार दो चचेरे भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दोनों युवक शादी का कार्ड बांटने निकले थे, लेकिन अपराधियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के समीप की है। जानकारी के अनुसार, पिंटू कुमार (28) और बिट्टू कुमार (28) अपने परिवार में होने वाली शादी का निमंत्रण देने के लिए स्कॉर्पियो से निकले थे।



शिवाजी चौक के पास उन्होंने किसी काम से अपनी गाड़ी रोकी, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। अपराधियों ने बिना संभलने का मौका दिए फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों की पहचान अरमान और कारू के रूप में हुई है।



सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घायलों और हमलावरों के बीच लगभग डेढ़ साल पहले कोई विवाद हुआ था। इसी आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।













Be First to Comment