Press "Enter" to skip to content

युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होते पुलिस ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

बिहार से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सहरसा जिले के अस्पताल में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला उजागर हुआ है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि युवती गले में दर्द की शिकायत लेकर अपने किसी परिजन के साथ सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोग उसे बहला-फुसलाकर अस्पताल परिसर के एक सुनसान कमरे में ले गए, जहां उसके साथ गंदी हरकतें और दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

युवती के विरोध और शोर मचाने पर अस्पताल में मौजूद महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने युवती को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया।

इसके बाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *