पटना के 26एम स्टैंड रोड स्थित सरकारी बंगले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा खाली किए गए इस बंगले को अब बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान को आवंटित किया गया है। लेकिन बंगले का निरीक्षण करने के बाद मंत्री ने इसकी बदहाल स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जब मंत्री लखेंद्र पासवान बंगले का जायजा लेने पहुंचे, तो हालात देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि बंगले की छत से पानी टपक रहा है, रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं बची है और पंखे व एसी पूरी तरह हटाए जा चुके हैं।


बिजली की फिटिंग्स, कुर्सियां और यहां तक कि गेट तक या तो टूटे हुए हैं या गायब हैं। लखेंद्र पासवान ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार किसी मंत्री को रहने के लिए अयोग्य आवास नहीं देती, लेकिन उन्हें जो बंगला सौंपा गया है, वह पूरी तरह खाली और जर्जर हालत में है।


उन्होंने बताया कि अंदर जाकर देखने पर साफ हो जाता है कि वहां रहने की कोई व्यवस्था नहीं छोड़ी गई है। मौजूदा स्थिति में इस बंगले में रहना संभव नहीं है।













Be First to Comment