Press "Enter" to skip to content

दुकान में छिपना चाहते थे बदमाश, मना करने पर बदला लेते हुए कर दिया हमला

बिहार के जमुई जिले के महाराजगंज इलाके में एक बैग दुकान संचालक और उनके दो बेटों के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की, जिसमें दुकानदार मो. जावेद खान और उनके पुत्र मो. फिरदौस खान और मो. रिजवान खान घायल हो गए।

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया।

घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पीड़ित दुकानदार ने रविवार को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और दुकानदारों से जानकारी ली।

पीड़ित के अनुसार, सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के बाद कुछ युवक उनकी दुकान में छिपना चाहते थे, मना करने पर बदमाशों ने बदला लेते हुए हमला किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JAMUIMore posts in JAMUI »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *