बिहार के पटना से सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां दो भाइयों के बीच लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान जमकर गोलीबारी हुई। वहीं इस घटना ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना फतुहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह यह कहासुनी खूनी झड़प में बदल गई।


दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर गोलियां दाग दी। गोली लगने से घायल हो गए और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है।


मौके पर फतुहा थाना पुलिस तुरंत पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना से इलाके में तनाव और शोक का माहौल बन गया है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


















Be First to Comment