Press "Enter" to skip to content

नये साल पर ट्रैफिक प्लान, नो-ऑटो जोन, कई मार्गों पर सख्त पाबंदी

नया साल जश्न के साथ-साथ सख्ती भी लेकर आया है. गांधी मैदान की ओर जाने का प्लान है, तो रास्ता और नियम दोनों जान लेना जरूरी है, वरना जाम और चालान तय है.

नववर्ष और गांधी मैदान में आयोजित सरस मेले को लेकर पटना में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. ट्रैफिक पुलिस ने शहर के मध्य हिस्से, खासकर गांधी मैदान और उससे सटे इलाकों में सख्त ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है.

गुरुवार को इन क्षेत्रों में ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी. वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है और विशेष मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं.

पटना ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. दानापुर की ओर से राजापुर पुल होते हुए आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहे से वापस मोड़ दिया जाएगा.

अशोक राजपथ पर गायघाट की तरफ से आने वाले वाहन करगिल चौक से डबल डेकर के पश्चिमी छोर से ही लौटेंगे. एग्जीबिशन रोड में भट्टाचार्य चौराहे से उत्तर गांधी मैदान की दिशा में ऑटो चलाने की अनुमति नहीं होगी. एसपी वर्मा पथ से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा स्वामीनंदन तिराहे तक ही पहुंच सकेंगे, इसके आगे उन्हें बाटा मोड़ के रास्ते वापस भेजा जाएगा.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *