बिहार की राजनीति में ‘सरकारी आवास’ हमेशा से प्रतीक और सत्ता का संकेत रहे हैं. अब एक बार फिर यही मुद्दा चर्चा के केंद्र में है.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर चल रही खींचतान जल्द खत्म होती दिख रही है.


राजद सूत्रों के अनुसार लालू-राबड़ी परिवार 39 हार्डिंग रोड में शिफ्ट हो सकता है और मकर संक्रांति के बाद इस पर औपचारिक फैसला लिया जा सकता है. पार्टी का साफ कहना है कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है.


सरकार जैसे ही 39 हार्डिंग रोड का बंगला औपचारिक रूप से सुपुर्द करेगी, लालू प्रसाद वहां शिफ्ट होने का निर्णय ले सकते हैं.


महुआ बाग स्थित नए बंगले में फिलहाल जाने की संभावना नहीं है, क्योंकि वहां निर्माण कार्य अधूरा बताया जा रहा है. राजद का शीर्ष परिवार अब 10 सर्कुलर रोड को लेकर लंबे समय से चली आ रही रार को खत्म करने के मूड में दिख रहा है.

















Be First to Comment