Press "Enter" to skip to content

241 से अधिक युवाओं को सीधी भर्ती रोजगार का मिला लाभ

हथुआ. प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरवा कपरपुरा खेल मैदान परिसर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत जीविका के द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जीविका गीत बढ़ते कदम से की गयी.

मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख हथुआ अंजू देवी, रोजगार प्रबंधक गोपालगंज राशिद असलम, जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक इंद्रराज आनंद सहित अन्य प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. जिला रोजगार प्रबंधक राशिद असलम ने कहा कि जीविका समाज में बदलाव की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है. चाहे रोजगार की बात हो या स्वरोजगार की.

सभी कार्य में जीविका अव्वल स्थान में पहुंच गयी है. उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी जीविका कर्मी को आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया. उन्होंने कहा कि आज के दौर में समाज में रोजगार की कमी नहीं है कमी है तो हुनरमंद बनाने की.

जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक इंद्र राज आनंद ने रोजगार मेले में आये युवा युवतियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यहां पर 16 से अधिक कंपनियां आयी हुई हैं, जो 1000 से अधिक रोजगार के लिए उपलब्ध हैं. सभी हुनरमंद युवा इस जॉब मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयास करें. इस रोजगार मेले में कुल निबंधन 1169 जिसमे से 241 से अधिक युवाओं को सीधी भर्ती रोजगार का लाभ मिला. विभिन्न केंद्र के द्वारा 363 युवाओं को पंजीकृत किया गया.

मेले के दौरान युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार विकल्पों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा मार्गदर्शन सेवाओं की जानकारी दी गयी. प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपने भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया. इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेले को सफल बनाने में सभी जीविका कर्मियों एवं कैडर का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उनके समन्वय, परिश्रम और पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *