रोसड़ा पुलिस ने रात के अंधेरे में अपराधियों के बड़े प्लान को नेस्तनाबूद कर दिया। गुप्त सूचना पर 5 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे थानाध्यक्ष लालबाबु कुमार ने अपनी टीम के साथ चकमहुली गांव में धावा बोला।

वहां लूट-डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे 7 शातिर अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।


मौके से पुलिस ने 2 लोडेड देशी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, 9 मोबाइल, चाकू और सबसे बड़ी बात – पिछले दिनों हुई कई लूट की वारदातों में इस्तेमाल हुईं 2 मोटरसाइकिल, 1 एक्टिवा और 1 कैमरा बरामद किया।


इन अपराधियों में रोहित कुमार (मेजबान, जिसके घर मीटिंग हो रही थी), राकेश कुमार, गंगा कुमार, रौशन कुमार, अजय कुमार राय उर्फ प्रेम, प्रमोद कुमार, नीतीश कुमार शामिल है। सभी के खिलाफ पहले से लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

रोसड़ा थाना कांड 371/25 और 393/25 में लूटी गईं स्प्लेंडर बाइक और एक्टिवा बरामद, विभूतिपुर और दलसिंहसराय में हुई लूट की बाइकें भी मिलीं।

















Be First to Comment