Press "Enter" to skip to content

बिहार की बेटी के सिर पर सजा मिस इंडिया वॉशिंगटन 2025 का ताज

बिहार मूल की ऐश्वर्या वर्मा को मिस इंडिया वॉशिंगटन 2025 के ताज से नवाजा गया है. यह ताज उन्हें 13वें वार्षिक ग्लोबल वुमन फेस्टिवल के दौरान पहनाया गया है. AmPowering की ओर से हर साल ग्लोबल वुमन फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है. अमेरिका में यह एक प्रमुख महिला-सशक्तिकरण उत्सव है.

इस साल ग्लोबल वुमन फेस्टिवल का कार्यक्रम 30 नवंबर को हयात रेजिडेंसी लेक वाशिंगटन, रेंटन में आयोजित हुआ. ग्लोबल वुमन फेस्टिवल एक प्रतिष्ठित आयोजन है. जहां महिला नेतृत्व, उपलब्धियों, कला, संस्कृति और सामाजिक प्रभाव का उत्सव मनाया जाता है. इसी उत्सव के अंतर्गत आयोजित Miss India Washington का आयोजन होता है. राष्ट्रीय स्तर तक उनकी यह यात्रा बिहार के लिए गौरव का क्षण बन गई है.

ग्लोबल वुमन फेस्टिवल वॉशिंगटन राज्य की भारतीय मूल की महिलाओं के लिए सबसे प्रतिस्पर्धात्मक और सम्मानित मंचों में से एक है. इसमें राज्य भर से प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगी चरणों से गुजरती हैं, जिनमें व्यक्तित्व, पब्लिक स्पीकिंग, सांस्कृतिक पहचान, आत्मविश्वास, प्रतिभा और सामाजिक प्रभाव शामिल हैं.

इस साल ग्लोबल वुमन फेस्टिवल के तहत बिहार मूल की अमेरिका में रहने वाली एश्वर्या वर्मा को मिस इंडिया वॉशिंगटन चुना गया है. इस जीत के साथ, ऐश्वर्या अब फरवरी में न्यू जर्सी में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के Miss India USA पेजेंट में वॉशिंगटन राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी.

पूरे अमेरिका से राज्य विजेता Miss India USA 2025 के प्रतिष्ठित ताज के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी. उनकी इस सफलता का जश्न वॉशिंगटन की भारतीय समुदाय और पटना में उनके परिवार और शुभचिंतकों ने हर्ष के साथ मनाया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *