दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शक के चलते एक शख्स ने अपनी पत्नी को तवे और डंडे से इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पति ने पत्नी के शव को घर के पास ही स्थित एक नाली में फेंकने की कोशिश की लेकिन सुबह राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान विष्णु के रूप में की जो आरयू नगर की झुग्गियों में अपनी 32 वर्षीय पत्नी सविता और तीन बच्चों के साथ रहता था। पूछताछ में विष्णु ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी शक के चलते गुस्से में आकर उसने पहले तवे से सविता के सिर और चेहरे पर वार किया और फिर लकड़ी के डंडे से उसे बेरहमी से पीटा।

बच्चों ने पुलिस को बताया कि रात में उनके पिता ने मां को बहुत मारा। मारपीट इतनी गंभीर थी कि सविता लगभग अधमरी होकर खून से लथपथ फर्श पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। विष्णु उसे उसी हाल में छोड़कर चला गया और करीब एक घंटे बाद वापस लौटा। तब तक सविता दम तोड़ चुकी थी।













Be First to Comment