बिहार में दूसरे एवं अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 122 सीट पर मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इसी कड़ी में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपना मतदान किया।

पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में अपना मत निश्चित करें। उन्होंने कहा कि कई बूथों पर मतदाताओं पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। कई बूथों पर मशीन खराब है। लोकतंत्र में ये गलत है… सीमांचल कोसी जिसके साथ खड़ा रहता है सरकार उसकी बनती है।

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कई मंत्रियों सहित 1,302 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य तय होगा। इसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के छोटे सहयोगी दलों- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के लिए भी शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जा रहा है।


















Be First to Comment