बिथान : हसनपुर विधानसभा से जदयू प्रत्याशी राज कुमार राय के समर्थन में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी व स्थानीय सांसद राजेश वर्मा ने रोड शो किया. बिथान से लेकर हसनपुर बाजार, शासन, दुधपुरा तक रोड शो किया.

केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार और देश में विकास का नया अध्याय लिखा है. हसनपुर विकास की यात्रा में पीछे नहीं रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में यहां की तस्वीर बदलेगी.

सांसद राजेश वर्मा ने क्षेत्रीय विकास का वादा किया. जदयू प्रत्याशी राज कुमार राय ने रोड शो के दौरान जनता का अभिवादन कर आशीर्वाद मांगा. रोड शो में जदयू नेता विजय कुमार यादव, भाजपा नेता सिकंदर आलम, सांसद प्रतिनिधि बैद्यनाथ झा, अशोक निषाद, गायत्री सिंह आदि शामिल थे.




















Be First to Comment