Press "Enter" to skip to content

ख़तरनाक ढंग से जा रहे चोरी वाले वाहन से महुआ शराब बरामद, तीन धराए

इमामगंज डीएसपी के नेतृत्व में बिजैनी गांव से चोरी की चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में देसी महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें आमस थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार, छकरबंधा थाना क्षेत्र के महुलनिया गांव के रहने वाले उदल कुमार व संतन शामिल है.

इस बाबत डीएसपी कार्यालय में डीएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर छठ पर्व और विधानसभा चुनाव को लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम बनायीं गयी थी. जिसका नेतृत्व मैं स्वयं कर रहा था.

इसी बीच सूचना मिली कि शराब का एक बड़ी खेप आ रही है. तभी एक चारपहिया वाहन खतरनाक ढंग से तेज से गुजरा. जिसे सुरक्षा बलों ने रुकवाया. गाड़ी की जब तलाशी ली गयी तो 75 पॉलिथीन में शराब भरा था. प्रति पॉलिथीन में पांच लीटर कुल 375 लीटर शराब बरामद किया गया.

उन्होंने बताया कि चारपहिया वाहन पर बिहार का नंबर प्लेट लगाया गया था. प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि यह गाड़ी दिल्ली की है और चोरी की है. इस दौरान एक बाइक और तीन मोबाइल के साथ शराब धंधेबाज आमस थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव के रहने वाले पवन कुमार, छकरबंधा थाना क्षेत्र के महुलनिया गांव के रहने वाले उदल कुमार व संतन को गिरफ्तार किया गया है.

इस मौके पर एसडीपीओ कमलेश कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार, दारोगा ग्रीष्म कुमार, ममता कुमारी आदि लोग मौजूद रहे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *