दलसिंहसराय : 138 विभूतिपुर के निर्वाचन प्रेक्षक एमएल चौहान ने क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान खोकसा और देशरी में बनाए गए सुरक्षा जांच चौकियों का निरीक्षण किया.

उन्होंने दोनों चौकियों पर की गई सुरक्षा जांच व्यवस्था को संतोषजनक बताया. इसके बाद प्रेक्षक श्री चौहान ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गंगौली स्कूल स्थित चार संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया.



मतदान व्यवस्था और तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी ली. अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज का भी निरीक्षण किया जो विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम कमीशनिंग एवं डिस्पैच केंद्र के रूप में निर्धारित है.



यहां उन्होंने मतदान के लिए ईवीएम मशीनों और वाहनों के डिस्पैच की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया. यहां निर्वाचन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रशांत रमणीया, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.


प्रेक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोग के निर्देशों के अनुरूप हर स्तर पर पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जाए.
































Be First to Comment