दलसिंहसराय : प्रखंड के काली मंदिर रामपुर-जलालपुर में पांच दिवसीय काली पूजा समारोह का शुभारंभ दिवाली की रात मां काली की आराधना से हुई. प्रतिमा दर्शन के लिए मंदिर के द्वार खोले गये.

आयोजन में सार्वजनिक व्रती के रूप रंजीत चौधरी एवं वर्षवार प्रतीक्षारत मूर्ति निर्माताओं में प्रकाश कुमार चौधरी, दिवेश कुमार चौधरी, राजीव कुमार चौधरी ने पूजन प्रक्रिया की.



पं. उमेशकांत झा एवं इंद्रकांत झा ने पुरोहित का कार्य किया. रात में का भारतेन्दु नाट्यकला परिषद की ओर से नाटक का मंचन किया गया.



माता महाकाली की 1101 थाली से भव्य महाआरती व भंडार व रात्रि में भव्य देवी जागरण किया गया. दूसरी ओर शहर के विश्कोमान चौक व भगवानपुर चकसेखु में भी मां काली की पूजा प्रतिमा स्थापित कर की गयी.























Be First to Comment