देश में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 19 जून को ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ (PM-VBRY) के तहत 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करेंगे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे 15 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ना और उद्योगों को नए रोजगार सृजित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कुछ लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे, जिनमें पहली बार नौकरी पाने वाले युवा और उन्हें रोजगार देने वाले नियोक्ता शामिल होंगे।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि योजना के तहत कर्मचारियों और कंपनियों दोनों को आर्थिक लाभ दिया जा रहा है। पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, नए कर्मचारियों को नियुक्त करने वाले नियोक्ताओं को प्रत्येक कर्मचारी के लिए प्रति माह 3,000 रुपये तक का प्रोत्साहन मिलेगा।














Be First to Comment