Press "Enter" to skip to content

NEET UG 2026: सेंटर जाने से पहले जान लें ये 10 बड़े नियम

NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को लेकर ड्रेस कोड, रिपोर्टिंग टाइम, एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और प्रतिबंधित वस्तुओं से जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अगर किसी अभ्यर्थी ने नियमों की अनदेखी की तो उसे परीक्षा केंद्र पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

NTA की ओर से NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून, रविवार को किया जाएगा. परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रखी गई है. एनटीए ने साफ किया है कि अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें.

इस बार परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को अपना पेन लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ही पेन उपलब्ध कराया जाएगा. इस परीक्षा में करीब 22.7 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है.

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. हालांकि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच और सत्यापन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचें, क्योंकि दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा.

  • अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की कम से कम दो कॉपी साथ लेकर जाना होगा. इसके साथ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी रखना अनिवार्य होगा
  • परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार द्वारा जारी कोई वैध फोटो आईडी ले जाना जरूरी है. बिना पहचान पत्र के प्रवेश में परेशानी हो सकती है.
  • परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन, फेस रिकग्निशन और लाइव फोटो की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
  • NEET परीक्षा में जूते पहनने की अनुमति नहीं होगी. अभ्यर्थी केवल चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनकर जा सकते हैं.
  • परीक्षा केंद्र पर घड़ी, अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, कड़ा, कान की बाली, नाक की लौंग, बेल्ट, ताबीज, हेयर बैंड और अन्य धातु की वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • पुरुष अभ्यर्थी हाफ शर्ट या आधी बाजू की टी-शर्ट पहन सकते हैं. लंबी बाजू के कपड़े पहनने पर अतिरिक्त जांच हो सकती है. वहीं महिला अभ्यर्थी आधी बाजू की कुर्ती या टॉप पहन सकती हैं. ज्यादा जांच से बचने के लिए साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.
  • ऐसे कपड़े जिनमें मेटल बटन, चेन या अन्य धातु लगी हो, उन्हें पहनकर आने से बचने को कहा गया है.
  • अभ्यर्थियों को रफ कार्य के लिए पन्ने उपलब्ध कराए जाएंगे और लिखने के लिए पेन भी केंद्र पर दिया जाएगा.
  • अगर कोई अभ्यर्थी धार्मिक या पारंपरिक परिधान पहनकर आता है तो उसे कम से कम डेढ़ घंटे पहले यानी करीब 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, ताकि जांच समय पर पूरी हो सके.
  • मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य सामान परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

NTA ने बताया है कि परीक्षा की निगरानी के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी, पर्यवेक्षक और अधिकारी तैनात किए गए हैं. परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *