Press "Enter" to skip to content

महिला को पंजाब से फोन करके बुलाकर पड़ोसी ने चाकू मारा

मुजफ्फरपुर. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली विष्णुदत्त मोहल्ले में एक महिला को पंजाब से फोन करके बुलाकर उसके पड़ोसी ने चाकू मारकर घायल कर दिया.

महिला ने इस घटना को लेकर थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी ने कॉल करके पंजाब से पूरे परिवार को बुलाया.

जब वह घर आयी तो देखा कि उसके पूरे घर के कैंपस में कचरा फेंका हुआ है, एस्बेस्टस भी टूटा हुआ है. जब पड़ोसी से पूछताछ करने गयी तो वह रुपये की डिमांड करने लगा.

विरोध करने पर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया. उसका हाथ कट गया. आरोपी उसके साथ बदसलूकी करने लगा. बचाने आयी उसकी दोनों बेटी के साथ भी हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट की. उसके साथ बदसलूकी की. गलत करने की धमकी भी दी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *