सुलतानगंज तुलसी साहित्य अकादमी संभाग के बैनर तले सोमवार को स्थानीय साहित्यकार अंजनी शर्मा के आवास पर कवि गोष्ठी और साझा संकलन पुस्तक साहित्य का संकल्प का लोकार्पण किया गया.

अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष अंजनी कुमार शर्मा ने की. लोकार्पण समारोह में जिलाध्यक्ष डॉ मनीष कुमार चौरसिया, डॉ ध्रुव कुमार सिंह, सन्नी कुमार, किरण कुमारी सिन्हा, दीपक कुमार मंडल, विनय कुमार साह, मो असगर और भद्दों तांती मुख्य रूप से उपस्थित थे.



पुस्तक लोकार्पण में वक्ताओं ने कहा कि साहित्य का संकल्प सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि देशभर के उभरते साहित्यकारों की प्रतिभा और सृजनशीलता का प्रतीक है.



संभागीय अध्यक्ष अंजनी कुमार शर्मा ने कहा कि पुस्तक के संपादक डॉ मनीष चौरसिया ने देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभाशाली रचनाकारों को एक मंच पर लाने का सराहनीय कार्य किया है.


उन्होंने युवा साहित्यकारों को अवसर देने के लिए संपादक के प्रयासों की प्रशंसा की. मंच संचालन डॉ मनीष कुमार चौरसिया व धन्यवाद ज्ञापन किरण कुमारी सिन्हा ने किया.





















Be First to Comment