कटरा प्रखंड के गद्दी चौक के निकट कटरा पंचायत के बाढ़ प्रभावित लोगों द्वारा मुजफ्फरपुर से प्रखंड मुख्यालय तक आने वाली सड़क को जाम कर दिया. इस कारण यातायात करीब एक घंटा तक बंद रहा. इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

लोगों की मांग थी कि हमलोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया था. बाढ़ राहत मिलनी चाहिए. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के प्रयास से सड़क को खाली कराकर यातायात चालू कराया गया.



पीपा पुल से चारपहिया वाहन भी चलना शुरू हुआ तब लोगों को राहत मिली. कटरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बागमती नदी पर बने पीपा पुल से लगभग एक सप्ताह बाद दोपहिया व चारपहिया वाहनों का परिचालन शुरू हो गया.



इससे प्रखंड के उत्तरी हिस्से की 14 पंचायतों के लोगों को प्रखंड मुख्यालय तक आने में सहूलियत होगी. बाढ़ के दिनों में प्रखंड के उत्तरी हिस्से की 14 पंचायतों के लोगों को दो से दस किलोमीटर की दूरी की जगह लगभग 50 किलोमीटर तक की दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय तक आना पड़ता था.



















Be First to Comment