बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में करजा थाना क्षेत्र में मां के साथ मेला देख कर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया. इस मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.



थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है. जल्द ही बचे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.



पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जायेगा. वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. उसका न्यायालय में बयान दर्ज कराया जायेगा.



















Be First to Comment