बिहार में बिजली विभाग के एक इंजीनियर के पास अकूत अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है. आर्थिक अपराध इकाई ने समस्तीपुर के विद्युत अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के ठिकानों पर गुरुवार को अपनी तलाशी पूरी कर ली.

इस जांच में अब तक इंजीनियर के पास लगभग 30 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का अनुमान है.जांच के दौरान यह सामने आया है कि इंजीनियर विवेकानंद ने मार्च 2009 से अब तक करीब 8 से 10 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य की 21 अचल संपत्तियों की खरीद की.



ये संपत्तियां मुख्य रूप से पटना के दानापुर और फुलवारी शरीफ के साथ-साथ सीवान में खरीदी गई हैं. इसके अलावे विवेकानंद ने अपनी पत्नी के नाम पर सीवान में साढ़े तीन बीघा का एक भूखंड भी खरीदा है.



इंजीनियर ने अवैध रूप से अर्जित इस बड़ी संपत्ति को वैधता प्रदान करने के लिए प्रॉक्सी (बेनामी) कंपनियां भी खोल रखी थीं. इन कंपनियों के माध्यम से वह रियल एस्टेट के कारोबार में सक्रिय थे.




















Be First to Comment