दरभंगा. श्री श्री 108 दुर्गा पूजा फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की ओर से हरिहरपुर दुर्गा मंदिर खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फीता काट कर राज दरभंगा के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह ने उद्घाटन किया.

कुमार ने कहा कि खेल और राज दरभंगा एक दूसरे का पूरक है. हमारे पूर्वजों का खेल के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है. अखिल भारतीय फुटबॉल संघ की स्थापना हमारे परिवार द्वारा ही की गयी थी. महाराजधिराज कामेश्वर सिंह संघ के पहले संरक्षक एवं राजा बहादुर विश्वेश्वर सिंह पहले सचिव थे.



कई तरह के टूर्नामेंट समय- समय पर राज परिवार द्वारा आयोजित किये जाते रहे हैं. कुमार ने कहा कि खेल के माध्यम से हम स्वस्थ्य रहते हैं. युवाओं के पास अद्भुत ऊर्जा होती है. अगर उर्जा का सही जगह इस्तेमाल करें, तो क्षेत्र एवं राष्ट्र के लिय लाभकारी होगा.



कहा कि खेल में भी अब कई तरह के रोजगार एवं नौकरियों की अपार संभावनाएं हैं. मन से खेलें एवं खेल को खेल भावना से खेलें. कहा कि वे अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि मिथिला क्षेत्र में फिर से खेल, कला, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का मान सम्मान और नाम ऊंचा हो सके.






















Be First to Comment