बिहार में तीन खूंखार नक्सलियों ने जब एकसाथ सरेंडर कर दिया था तो नक्सल संगठन का खात्मा करीब दिखने लगा था. दो दुर्दांत नक्सलियों के एनकाउंटर हाल में हुए.

अब गिने चुने ही हार्डकोर नक्सली बचे हैं जो संगठन को फिर जिंदा करने का प्रयास करते आए हैं. बिहार-झारखंड में आतंक मचाने वाला दुर्दांत नक्सली सहदेव सोरेन पिछले दिनों झारखंड के हजारीबाग में हुए एनकाउंटर में मारा गया.



नक्सल संगठन में उसे प्रवेश दा के नाम से जाना जाता था. प्रवेश दा की तूती बिहार के भी कई जिलों में थी. मुंगेर, लखीसराय, जमुई में उसके आतंक की अनेकों कहानियां हैं.



वहीं तीन हार्डकोर नक्सली प्रवेश दा के इशारे पर काम करते थे, जिन्होंने सरेंडर कर दिया तो प्रवेश दा तक पहुंचना भी पुलिस के लिए आसान हो गया. ये तीन नक्सली थे-अर्जुन कोड़ा, बालेश्वर कोड़ा और नागेश्वर कोड़ा.




















Be First to Comment