Press "Enter" to skip to content

बांध के पास शव पड़ा देख मच गया हड़कंप, सूचना देने पर पुलिस भी पहुंची

बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर बांध के पास का है।

बताया जा रहा है कि रविवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने आधारपुर बांध के पास एक शव पड़ा हुआ देखा। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन लोगों का कहना है कि मृतक युवक मटिहानी थाना क्षेत्र निवासी रामदीरी था। वह ठेकेदारी का काम करता था। फिलहाल, पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *