Press "Enter" to skip to content

घर लौट रही स्नातक की छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन ने फॉर्म भरकर घर वापस लौट रही छात्रा को टक्कर मार दी. हादसे में उसकी मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार मृत छात्रा बिहिया थाना क्षेत्र के मोतीरामपुर गांव निवासी उदय कुमार पांडेय की 19 वर्षीया पुत्री प्रिया पांडेय है. वह स्नातक की छात्रा थी. इधर, मृत छात्रा के रिश्तेदार हिमांशु कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह बस से कन्या उत्थान योजना का फॉर्म भरने के लिए आरा गयी थी. फॉर्म भरने के बाद वह वापस गांव लौट रही थी.

कल्याणपुर मोड़ के पास बस से उतरकर जब सड़क पार कर रही थी. उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए बिहिया पीएचसी लाया गया और इसकी सूचना उसके परिजन को दी गयी.

सूचना पाकर परिजन बिहिया पीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजन उसे सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

बताया जाता है कि मृत छात्रा अपने एक भाई व एक बहन में बड़ी थी. वह अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी.मृत छात्रा के परिवार में मां पिंकी देवी एवं एक भाई आशीष पांडेय है। उसकी मां पिंकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *