मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मुख्य सचिवालय प्रांगण में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा, नवीन पुलिस केन्द्र स्थित राज्य पुलिस परिवहन मुख्यालय में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा, पटना हवाई अड्डा स्थित स्टेट हैंगर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा तथा विशेष सुरक्षा बल के कार्यालय परिसर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद ग्रहण किया।

इसके पूर्व पूर्वाह्न में मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा से राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर समस्त राज्यवासियों एवं देशवासियों को मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनायें दीं।



इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, प्रमण्डलीय आयुक्त चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम व अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
















Be First to Comment